गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। पिछले एक सप्ताह से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) पोर्टल बंद होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया प्रभावित है। सोमवार को भी दिव्यांग अपने प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाए।

दिव्यांगों की समस्याएं एमएमजी परिसर के एनसीडी विंग में लगने वाले दिव्यांग कल्याण बोर्ड में सोमवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग यूडीआईडी पोर्टल नहीं चलने की शिकायत लेकर पहुंचे। किसी का प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहा, तो कोई नया आवेदन तक नहीं कर पा रहा है। इससे दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके कारण करीब 200 से ज्यादा जांच उपलोड नहीं की जा सकी है।

व्यक्तिगत अनुभव शहीदनगर निवासी 42 वर्षीय शमशुद्दीन ने बताया कि पिछले सोमवार को उनका मेडिकल हो चुका ह...