नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ड्रीम-11 के सहयोगी अनुराग द्विवेदी के उन्नाव स्थित आवास पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए की मंहगी कार सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी की गतिविधियों से संबंधित मामलों में की है। जब्त किए गए वाहनों में लैंबोर्गिनी उरुस भी शामिल है, जिसकी कीमत 4.18 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार भी सीज की गई हैं। ईडी की जांच में पता चला कि सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज कई साथियों के साथ सिलीगुड़ी से एक ऑनलाइन सट्टेबाजी पैनल चला रहे थे। जिसमें फर्जी बैंक खातों, टेलीग्राम चैनलों और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.