ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर छात्र से 22 हजार की ठगी
रुडकी, मार्च 29 -- ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर साइबर ठग ने एक छात्र से हजारों की ठगी कर ली। छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को साइबर सेल को भेजने की तैयारी कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन कंपनी की साइट पर जाकर एक लैपटॉप जाकर देखा था। लैपटॉप खरीदारी पर कंपनी की ओर से 25 प्रतिशत की छूट देने की जानकारी दी गई थी। लैपटॉप पसंद आने पर उसने ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी। बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने के कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर कंपनी के नाम से एक लिंक आया। उसने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 22 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। बताया कि उसने कंपनी की साइट दोबारा खोलकर देखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.