ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में 18 हजार की ठगी
कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर मोहल्ला निवासी अनिकेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों उसने लक्ष्मी नारायण इंटीरियर डिजाइनर धाता रोड मंझनपुर का प्रचार इंस्टाग्राम में देखा। सामान खरीदने के लिए आवेदन किया तो शातिर ने बिल भेजकर रुपयों की मांग की। कहा कि तीन दिन में डिलेवरी कर दी जाएगी।पीड़ित ने 17 जून को आरोपी के खाते में 18 हजार 270 रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने सामान तो भेजा ही नहीं, मोबाइल फोन अलग से बंद कर लिया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.