अररिया, मार्च 19 -- अररिया, निज संवाददाता ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगों का जाल भी तेजी से फैलता जा रहा है। ताजा मामला फारबिसगंज के किरकिचिया में पोस्टेड एएनएम से कपड़े का ऑर्डर कैंसिल करने और नया ऑर्डर प्लेस कराने के नाम पर 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस मामले को लेकर पीड़ित एएनएम शालिनी कुमार ने गुरुवार को सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एएनएम ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के माध्यम से मंगलवार को कपड़े का ऑर्डर किया था। बुधवार को उन्हें एक से नंबर पर कॉल किया गया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि पेमेंट नहीं आया है। आप फिर से पेमेंट करें। अन्यथा आपका ऑडर कैंसिल कर दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कहा कि वह पहले ही पेमेंट कर चु...