लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 13.64 लाख रुपये ऐंठ लिए।एलडीए कॉलोनी स्थित सेक्टर-जी निवासी सिद्धार्थ कुमार तालुकदार ने बताया कि 27 जनवरी को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सिद्धार्थ चटर्जी नामक व्यक्ति से हुई। बातचीत में उसने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बताया। ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जालसाज ने वीआईपी-वन सर्विस 802 और टीसीएस कैपिटल जी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। ग्रुप पर एडमिन अनिका शर्मा ने अधिकारी बताते हुए ट्रेडिंग में मदद करने के लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से टीसीजी प्लस नाम का एप डाउनलोड कराकर उसी के माध्यम से निवेश कराया। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग में 78 लाख का मुनाफा दिखाया, फिर 13...