ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए बैंक-आयोग में समझौता
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच डिजिटल शुल्क संग्रहण एवं भुगतान सेवाओं के लिए बुधवार को समझौता हुआ। सहज, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित शुल्क संग्रहण तथा डिजिटल भुगतान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी टी. कामेश्वर राव ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव मनोज कुमार, बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख शशि कांत प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक विजय द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.