एटा, मई 22 -- गुरुवार रात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठंडी सड़क स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया। व्यापारियों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं बड़े कॉर्पोरेट घरानों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय व्यापार लगातार कमजोर होता जा रहा है। छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में है और सरकार को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित किया जाए तथा स्थानीय दुकानदारों को संरक्षण देने के लिए ठोस नीति लागू की जाए।बैठक यह भी पढ़ें- ऑनलाइन व्यापार नियंत्रित कर, व्यापारी संरक्षण नीति को किया जाए लागू की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष ...