हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला नैनीताल इकाई के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने मेडिकल एवं कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से 20 मई को घोषित देशव्यापी बंद का समर्थन किया है। संगठन ने जिले के सभी मेडिकल और कैमिस्ट व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। व्यापार मंडल का कहना है कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने और छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सख्त नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में छोटे व्यापारियों के सामने रोजगार और आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। यह भी पढ़ें- 2...