अररिया, मार्च 7 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पोस्ट बजट वेमिनार आयोजित की गई। आत्मा की ओर से आयोजित इस आभासी कार्यक्रम में कृषि कर्मियों और प्रगतिशील किसानों ने पीएम के संबोधन को सुना। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ऑनलाइन वेबीनार का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुआ। इस मौके पर पीएम ने किसानों को कई आवश्यक जानकारियां दी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 2026 का कृषि बजट किसानों के लिए बहुत महत्व पूर्ण है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के उत्पाद विश्व के कई देशों में बिकता है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रहा है। 2026 के बजट में कृषि से जुड़े मछली पालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गीपालन, कोकोनट की खेती, चंदन की खेती, काजू की खेती को बढ़ावा दिया गया है। इन सभी ...