वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन 9670705555 पर सूचना के आधार पर एसओजी-2 ने बुधवार को रोडवेज के निकट राम काम्प्लेक्स की गली में छापेमारी की। सड़क किनारे ऑनलाइन लॉटरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से तेलियाबाग के पियरिया पोखरी निवासी मोहित सिंह चौहान, ढेलवरिया निवासी नील कुमार, नदेसर निवासी मो. मुस्तफा, तरुण उपाध्याय, तेलियाबाग निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शिवपुरवा के निराला नगर निवासी मखंचू, शिवपुर के पिसौर निवासी छांगुर प्रसाद हैं। इनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल और कुल 13218 रुपये बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.