कौशाम्बी, जून 4 -- सैयद सरावां चौकी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार की साइबर ठगियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम, इन्वेस्टमेंट स्कैम, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग, एपीके फाइल, वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैनिंग, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम, फर्जी नौकरी, रिफंड स्कैम, विदेश नौकरी ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित धोखाधड़ी के बारे में भी बताया। पुलिस ने निजी फोटो व वीडियो के दुरुपयोग की स्थिति में संबंधित पोर्टल का उपयोग करने संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी साथ ही साइबर अपराध होने प...