शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने इंडिया डेवलपमेंट कॉन्क्लेव के तहत मायगव और मायभारत पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देशन में छात्राओं ने निबंध, चित्रकला और ऑनलाइन क्विज में विकसित भारत-2047, एआई, भारतीय संविधान, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, अंतरिक्ष विज्ञान और परमाणु तकनीक जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का समन्वय ऋतु शर्मा और भावेश कुमार मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में पल्लवी, आयुषी, मानसी, वैष्णवी, श्वेता, ईशा, सारा, गीतांजलि, श्रद्धा, सिद्धि, सपना, अंशिका, रूपा, दिव्या और रिद्धि सहित अनेक छात्राओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...