आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेडिकोलीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इसके लिए मेडलेपीआर पोर्टल पर दोनों प्रकार की रिपोर्ट अपलोड की जाएंगी। नई व्यवस्था लागू होने से पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच फाइलों के आदान-प्रदान में होने वाली देरी खत्म होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। अब एक क्लिक पर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। अब तक जिले में मेडिकोलीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथ से लिखकर दी जाती थीं, जिनमें डॉक्टरों की लिखावट अस्पष्ट होने के कारण जानकारी समझने में कठिनाई होती थी। कई बार विशेषज्ञ की सहायता लेनी पड़ती थी। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जनपद में मेडलेपीआर पोर्टल लागू कर दिया गया है और इस पर कार्य भी शुरू हो चुका है। अब पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन पोर्टल...