कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन से स्नातक, परास्नातक और बीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने प्रवेश प्रभारी एवं कुलसचिव को ज्ञापन भेजा है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त को समाप्त हो गई है। उन्होंने दूसरे विश्वविद्यालयों का उदाहरण देते हुए छात्रहित में फैसला लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...