फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- फरीदाबाद। प्रदेश की तहसीलों में शुरू हुई जमीन की पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि खामियों को दुरुस्त करके व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। शनिवार को अधिकारियों की बैठक में फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून ने ऐसी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं, जिसे सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी मौजूद थे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होने के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं, प्रक्रियागत चुनौतियों और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को सुविधा देना है। पेपरलेस प्रणाली से लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा और दस्तावेजों की जांच भी तेजी से ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.