चंदौली, जून 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद ऑनलाइन रजिस्ट्री लागू करने के विरोध को देखते हुए इस आदेश को वापस ले लिया गया है। इसके बाद निबंधन कार्यालय में मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से नाराज चकिया बार एसोसिएशन के नेतृत्व में भी ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध किया जा रहा था। प्रदेश सरकार ने सरकारी संस्थाओं, विकास प्राधिकरणों व अन्य शासकीय निकायों में संबंधी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स और स्टांप वेंडरों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप आदेश वापसी पर चकिया बार एसोसिएशन ने इसे संघर्ष की ऐत...