ऑनलाइन मेडिसिन की बिक्री के खिलाफ आज 24 घंटे बंद रहेंगी दवा दुकानें
अररिया, मई 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता देश में ऑनलाइन मेडिसिन बिक्री के खिलाफ राष्ट्रीय आह्वान पर अररिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन यानी दवा विक्रेता संघ बुधवार को शहर की सभी दवा दुकानें बंद रहेगी। यह बंदी 24 घंटे के लिए है। बंदी की सफलता को लेकर मंगलवार को दवा विक्रेता संघ अररिया के सचिव राकेश रंजन वर्मा उर्फ मिट्ठू ने दवा दुकानों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा करते हुए इसे अंतिम रूप दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी के तहत कुछ नर्सिंग होम स्थित दवा दुकानें खुली रहेगी। शहर के जिन नर्सिंग होम खुले रहेंगी और दवा मिलेगी उसमें डॉ. सुदर्शन झा, डॉ कुमार आनंद, डॉ. आमिर अली, डॉ. आशिफ रसीद, डॉ. नूर जहां, डॉ. आशिफ हुसैन, सिटी हॉस्पीटल आदि। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन मेडिसिन की बिक्री के खिलाफ आज 24 घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.