मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन मार्किंग हुई तो अंग्रेजी समेत कई विषयों में इस बार बच्चों का रिजल्ट सुधरा है। 12वीं बोर्ड में पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन मार्किंग से अंग्रेजी समेत कई विषयों में सुधरा बच्चों का रिजल्टअंग्रेजी में अंक वृद्धि सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में जिले के बच्चों का इस बार अंग्रेजी में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ा है। विभिन्न स्कूलों में जहां पिछले साल 60-70 फीसदी बच्चों का अंग्रेजी में अधिकतम अंक 80-85 रहता था, वहीं इस बार एक-एक स्कूल में दर्जन भर से अधिक बच्चों को अंग्रेजी में 90 से 99 तक अंक मिले हैं। शिक्षकों ने कहा कि इसके पीछे का कारण ऑनलाइन मार्किंग भी है। अंग्रेजी में लिटरेचर में ऑफलाइन मार्किंग में अंक कम हो जाते थे, जो इस बार नहीं हुए हैं। एक और बड़ा ...