मुंगेर, अप्रैल 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​शहर में साइबर अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां एक स्थानीय व्यवसायी से ऑनलाइन रिंग बाइंडिंग मशीन खरीदने के नाम पर 3 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई है। साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।​फेसबुक विज्ञापन बना जालः​जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने फेसबुक पर रिंग बाइंडिंग मशीन का एक लुभावना विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर दिए गए लिंक के जरिए उन्होंने कथित विक्रेता से संपर्क किया। साइबर ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर मशीन भेजने का भरोसा दिया और भुगतान के लिए विवश किया। बताया कि कारोबारी ने कुल 3 लाख रु...