फतेहपुर, जून 20 -- फतेहपुर, संवाददाता विजयीपुर कस्बे के एक किसान को ऑनलाइन अच्छी नस्ल की भैंस दिलाने का झांसा देकर 37 हजार नौ सौ रुपये की ठगी हो गई। कस्बा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर निवासी सोनू कुमार जाट ने उनसे संपर्क कर अच्छी नस्ल की भैंस बेचने की बात कही थी। आरोपी के भरोसे में आने के बाद उन्होंने उसके बताए बैंक खाते में बीते गुरुवार को 37 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद देर शाम तक भैंस नहीं पहुंची। इस पर उन्होंने कई बार आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- निवेश के नाम पर कारोबारी से 11.90 लाख की ठगी बार-बार संपर्क के बावजूद स्पष्ट जानकारी न मिलने पर धर्मेंद्र सिंह को अपने साथ ठगी होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने देर रात साइब...