मोतिहारी, जून 2 -- रक्सौल, एसं। भीषण गर्मी और छुट्टियों के मौसम के चलते इन दिनों भारी संख्या में भारतीय पर्यटक राहत और सैर-सपाटे के लिए नेपाल का रुख कर रहे हैं। हालांकि, सीमा पर नेपाल सरकार द्वारा लागू की गई नई ऑनलाइन भंसार प्रणाली पर्यटकों के लिए आनंद के बजाय परेशानी का सबब बन गया है। वीरगंज भन्सार नाके पर भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए अनिवार्य की गई ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था के कारण पर्यटकों और वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।इस डिजिटल प्रणाली के बावजूद, पर्यटकों को भन्सार प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन से चार घंटे तक चिलचिलाती धूप में लंबी लाइनों में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बॉर्डर पर भारतीय वाहनों के लंबी कतारें लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...