महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यात्रियों के लिए ऑनलाइन भंसार प्रणाली लागू होने के बाद ठूठीबारी सीमा से सटे पश्चिम नवलपरासी स्थित महेशपुर भंसार कार्यालय में से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नेपाल भ्रमण के लिए भारत से पहुंचे पर्यटकों और अन्य यात्रियों को नई डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।

नई डिजिटल प्रक्रिया भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी लेखनाथ भंडारी ने बताया कि भारत में रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। वहीं, नई ऑनलाइन प्रणाली के तहत सभी औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य होने से कार्यालय पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

नये नियमों की जानकारी नेपाल सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार भारतीय नंबर प्लेट वाले निजी वाहन वर...