लखनऊ, जुलाई 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अपरिहार्य स्थिति में ही वरिष्ठ अधिकृत अधिकारी बैठक में शामिल हो सकेगा। एक जिले से एक ही अधिकृत लॉगिन आईडी से बैठक में अधिकारी सहभागिता कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बैठकों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योगी सरकार का अफसरों को ये सख्त निर्देशबैठकों में अधिकतम भागीदारी बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने समय-समय पर होने वाली समीक्षा बैठकों में कई जिलों के अधिकारियों के शामिल न होने पर नाराजगी जताई है। कई मामलों में बीएसए खुद ऑनलाइन बैठक में शामिल नहीं होते ...