हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। गैस संकट के बीच एजेंसियों के पारंपरिक बुकिंग माध्यम जवाब दे गए हैं। पिछले कई दिनों से आधिकारिक एसएमए और मिस कॉल नंबर ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट (जैसे गूगल-पे, फोन-पे) वैकल्पिक व्यवस्था बनकर उभरे हैं। जागरूक लोग सीधे नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान कर अपनी बुकिंग पक्की कर रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि बुकिंग का कन्फर्मेशन भी मिल रहा है। पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि सप्लाई में अभी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...