गंगापार, अप्रैल 23 -- गैस सिलेंडर के लिए अभी भी एजेन्सियों के बाहर लम्बी कतारें लग रही हैं। गौरतलब है कि ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा। मोबाइल के माध्यम से बुकिंग करने पर पहले दो से तीन दिन में सिलेंडर घर पहुंच मिल जाता था, लेकिन अब सात से पंद्रह दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने शहरी क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के अंतर से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के आदेश दिए है। यह अवधि खत्म होने के बाद लोग सिलेंडर के लिए प्रयास कर रहे है, लेकिन उन्हें दूसरा सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर अपील की जा रही है कि एजेन्सियों पर भीड़ न लगाएं। घर बैठे बुकिंग कर घर पहुंच सिलेंडर मंगवाएं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में भी ग्राहकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.