ऑनलाइन बुकिंग कर किसान ले सकते हैं सस्ते दर पर बीज
गंगापार, जून 22 -- ऑनलाइन बुकिंग करके किसान सस्ते दर पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। धान सहित विभिन्न प्रकार के बीज सरकारी बीज भंडार मांडा में उपलब्ध हैं। धान के पतले किस्म के बीज खत्म हो चुके हैं। फिलहाल गंगा कावेरी सहित हर तरह के हाइब्रिड धान के बीज गोदाम में मौजूद हैं। जानकारी मांडा सरकारी बीज भंडार के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने दी कि मांडा के महेवा कला स्थित सरकारी बीज भंडार में गंगा काबेरी सहित हर तरह के हाइब्रिड धान के बीज उपलब्ध हैं। पतले धान के बीज फिलहाल समाप्त हो चुके हैं। इसके अलावा बाजरा, अरहर, तिल, मूंग, उर्द, सांवा, कोदौं, रागी, ज्वार आदि के बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान खुद या किसी साइबर कैफे अथवा बीज भंडार से अपना ऑनलाइन बुकिंग करके उक्त फसलों का बीज प्राप्त कर सकते हैं। इन दिनों बीज गोदाम पर बीज लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.