कानपुर, अप्रैल 5 -- ई-रिक्शा और ऑटो को सात सेक्टरों में बांटकर संचालन की बनाई गई व्यवस्था का ऑनलाइन बुकिंग करके चलाने वाले संचालकों ने विरोध किया। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने उनकी इस समस्या को व्यावहारिक मानते हुए उन्हें बार कोड के दायरे से मुक्त कर दिया है। इसका मतलब कि ई-रिक्शा और ई-आटो ऑनलाइन बुकिंग पर शहर के किसी भी छोर में जा सकते हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने इसके साथ ही संचालकों को हिदायत दी है कि ऑनलाइन बुकिंग में शहरभर में कहीं चल तो सकेंगे पर आगे कोई सवारी नहीं बैठाएंगे। इसके लिए संचालकों को अवगत भी करा दिया गया है। शहर में कोई 65000 ई-रिक्शा और ई-आटो रजिस्टर्ड हैं, जबकि शहर में एक लाख से अधिक दौड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...