मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्र व्यापारी आह्वान पर दवा व्यापारी दुकानें बंद करके सड़क पर उतर पड़े। जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर दवा व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। दवा व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवजी राय और महामंत्री प्रवीण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल का रहा मिलाजुला असर जिले के सभी दवा व्यापारी अपनी-अप...