कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को ऑनलाइन फ्रॉड और मानव तस्करी से बचने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीआरएफ के फॉर्मल डीजीपी एम नैयर वक्ता के रूप में भाग लिए । उन्होंने बताया कि आज मानव व्यापार का एक नया और खतरनाक रूप सामने आ रहा है। डिजिटल शोषण और साइबर स्लेवरी आज आम बात हो गई है। पहले तस्कर पीड़ितों तक पहुंचते थे, लेकिन अब इंटरनेट ही पीड़ित को तस्करों तक पहुंचा देता है। सोशल मीडिया ग्रूमिंग, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग नेटवर्क, डार्क वेब और फर्जी ऑनलाइन जॉब पोर्टल इसके प्रमुख माध्यम बन चुके हैं। हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में भारतीय इंजीनियरों और तकनीकी युवाओं को विदेशों में आकर्षक नौकरी का लालच देकर ले जाया गया, जहाँ उनसे साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराध कराए जाने के मामले सामने आए हैं। मौके प...