सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें नवीन नामांकन, डीबीटी कर्मयोगी प्रशिक्षण और कक्षा पांच और आठ के बच्चों को ट्रैकिंग सिस्टम में ब्लॉक की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने शिक्षकों को ऑनलाइन फीडिंग कार्यों को तेजी से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इसको लेकर सभी शिक्षकों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि मार्च माह में उत्तीर्ण बच्चों को शत प्रतिशत रिजल्ट कार्ड वितरण के बाद नवीन नामांकन के लिए गांव-गांव भ्रमण किया जाए। इसके अलावा डीबीटी कर्मयोगी प्रशिक्षण, किताब वितरण, स्कूल चलो अभियान आदि कार्य को किया जाना है। क्षेत्र में जिस विद्यालय में नामांकन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.