लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निदेशानुसार सोमवार को जीसीइएस/पीएमएफबीवाई मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फसल कटनी प्रयोग संपादन हेतु एवं कृषि सांख्यिकी विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन उपविकास आयुक्त के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता समीर कुल्लू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने की। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नीति निर्माण में कृषि सांख्यिकी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए कृषि सांख्यिकी से सभी प्रतिवेदन समय पर जिला सांख्यिकी कार्यालय, लातेहार भेजी जाए। उन्होंने एकाग्रता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निदेशित किया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में राहुल कुमार गुप्ता, कंप्यूटर ओपेरटर, जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा कृषि...