पेरिस, अक्टूबर 7 -- फ्रांस की राजधानी पेरिस की विशेष आपराधिक अदालत में भारतीय नागरिक रोहन राणे (29) के खिलाफ नाबालिगों से जुड़े गंभीर आरोपों की सुनवाई सोमवार को शुरू हो गई। उस पर आरोप है कि उन्होंने डिस्कॉर्ड पर एक ऑनलाइन गिरोह चलाया, जो छोटी उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था। अदालत ने पूरी सुनवाई बंद कमरे में करने का आदेश दिया है। फ्रांस-24 के अनुसार, रोहन पर आरोप है कि उसने एक ऑनलाइन गिरोह चलाया। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गिरोह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर सक्रिय था और इसका नाम सीवीएलटी (CVLT) था। जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस समूह के सदस्य नव-नाजी, नकारात्मक और चरम विचार रखते थे। रोहन को इस नेटवर्क का प्रमुख बताया जा रहा है। आरोपों के अनुसार, गिरोह छोटी उम्र की लड़कि...