चंदौली, अप्रैल 9 -- चंदौली, संवाददाता। अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर अमल कर रही जिले की पुलिस कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले की पुलिस को आईजीआरएस से प्राप्त सभी शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिला है। माह मार्च 2026 की रैकिंग में भी जिला 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में अव्वल रहा। लगातार तीसरे माह मिली इस उपलब्धि से पुलिस महकमा गदगद है।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों क...