आगरा, अप्रैल 2 -- जनपद कासगंज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान रहा है। यह उपलब्धि जनपद ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधन के माध्यम से मिली है। जिसकी शासन स्तर पर मॉनीटरिंग की जाती है। ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनकी स्थिति चेक एवं प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि, मार्च में जनपद कासगंज ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण में सुनियोजित व्यवस्था, निरंतर समीक्षा व निगरानी के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। यह सब टीम भावना से काम करने का परिणाम है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया ...