कानपुर, मार्च 31 -- कल्याणपुर। पनकी के एक दुकानदार ने ऑनलाइन पेमेंट के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर एक फर्म से लाखों की धोखाधड़ी कर दी। हाइव लूप ई-कमर्स प्राइवेट लिमिटेड के सुविधा प्रबंधन इरशाद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उनकी फर्म द्वारा पनकी के शुक्ला जनरल स्टोर में माल भेजा जाता था। जनरल स्टोर के प्रोपराइटर प्रफुल शुक्ला ने उनकी कंपनी के प्रतिनिधि को फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 2 लाख 13 हजार की धोखाधड़ी की। जिस पर पीड़ित ने पनकी थाने में तहरीर दी। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...