कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने सैमसंग सर्विस सेंटर का कर्मचारी बनकर नवाबगंज स्थित केडीए सिग्नेचर ग्रीन सिटी निवासी से 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। विनीत कुमार के अनुसार बीती 18 जनवरी को रेफ्रिजरेटर काम नहीं करने पर उन्होंने गूगल सर्च इंजन से सैमसंग सर्विस सेंटर का नंबर निकाला। बातचीत करने वाले शख्स ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। जिसने शिकायत सुनने के बाद कहा कि थोड़ी देर में आपके पास एक कॉल आएगी। जिसके बाद उनके पास वाट्सएप पर कॉल आई। जिसने शिकायत दर्ज करने के नाम पर कुछ लिंक फाइल भेजीं। साथ ही पांच रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के लिए दबाव बनाया। जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन पांच रुपये ट्रांसफर किए। कुछ देर में ही उनके खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। नवाबगंज थाना प्रभारी...