हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चा बनवाने की नई व्यवस्था ने मरीजों का दर्द बढ़ा रखा है। सुबह से ही खिड़की पर मरीजों की भीड़ हो रही है। जो पर्चा बनवाने को लेकर मारामारी करने पर उतारू हैं। मौसम की वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कई मरीज बिना दिखाए ही घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। दूसरी तरफ डॉक्टरों का संकट भी ज्यों का त्यों बना हुआ है। जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चे ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इसके लिए मरीजों को आधार कार्ड लेकर आना पड़ रहा है। आधार कार्ड देखने के बाद मरीज का पर्चा बनता है। इस प्रक्रिया को करने में काफी समय भी लग जाता है। जिसकी वजह से यहां दिन के एक बजे तक पर्चा काउंटर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जबकि ओपीडी का समय दो बजे तक होता है। पर्चा बनने में हो रही देरी के कारण तमाम मरीज बिना द...