औरैया, मार्च 30 -- औरैया, संवाददाता। दो दिन बाद सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऑनलाइन पर्चा बनवाने की व्यवस्था और आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण सैकड़ों मरीजों को लंबी लाइनों में घंटों खड़ा रहना पड़ा। जानकारी के अभाव और जरूरी दस्तावेज न होने से कई मरीज पंजीकरण नहीं करा सके और बिना इलाज ही निराश होकर लौट गए। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर पर अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई मरीजों को ऑनलाइन पर्चा बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। वहीं जिनके पास आधार कार्ड नहीं था, उनका पंजीकरण नहीं हो सका। इमरजेंसी वार्ड को लेकर भी मरीजों ने आरोप लगाया कि वहां डॉक्टर और स्टाफ मौजूद होने के बावजूद मरीजों को ओपीडी में जाने की सलाह देकर टाल दिया जाता है। सोमवार को ओपीडी में डॉ. मनोज ...