मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। डिजिटल दौर में सरकारी से लेकर निजी संस्थानों की बहुतायत परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होने लगी हैं। इससे परीक्षार्थियों की सुविधा तो बढ़ी है, लेकिन अभिभावक और केंद्र के आसपास के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। एक-एक दिन में तीन-तीन पालियों में परीक्षाएं चलती हैं। एक परीक्षा खत्म नहीं हुई कि दूसरी के परीक्षार्थी और उनके साथ अभिभावकों की भीड़ जुट जाती है। परीक्षा केंद्रों के बाहर बाइक या वाहन लगाने की कौन कहे, बैठने की जगह भी नहीं मिल पाती। जगह की तलाश में अगल-बगल की दुकानों और आवासीय परिसर के बाहर लोग बैठ जाते हैं। कई दुकान वाले तो इसे कमाई का जरिया बना लेते हैं। बैग और मोबाइल रखने, यहां तक कि बैठने के भी पैसे मांगते हैं। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अपने घर के बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.