रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ), रांची ने अग्निवीर भर्ती-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एआरओ ने अभ्यर्थियों को तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीकरण पूर्ण करने की सलाह दी है। पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...