नई दिल्ली, जून 15 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने पीएमएलए के तहत ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी मामले में 1 और 4 जून 2026 को मुंबई, ठाणे, बंगलुरु और गुरुग्राम में आठ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जिन जगहों की जांच की गई, उनमें पेक्स डिजिटल पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड, स्मूथपे डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, किंसेन बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, सेफपे टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (अब मेसर्स टूरस टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड), ज्ञान कुबेर लिमिटेड और मेसर्स डिसेंट्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं, जिनकी विस्तार से जांच की जा रही है। पीएमएलए, 2002 की धारा 17(1ए) के तहत कुल 129 बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किए गए हैं, जिनमें 18.4 करोड़ रुपए जमा थे। यह भी पढ़ें- क्रिप्...