हरदोई, अप्रैल 23 -- पाली। कस्बे में ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाली के मोहल्ला बाजार निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से एबीएमपीएल नामक कंपनी का प्रचार-प्रसार किया। आरोप है कि कंपनी में निवेश पर हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने दिसंबर 2023 में शुरुआत में 10 हजार निवेश किए, जिस पर उसे कुछ समय तक लाभ भी मिला। भरोसा बढ़ने पर उसने धीरे-धीरे करीब पांच लाख ऑनलाइन निवेश कर दिए, जबकि अन्य लोगों के माध्यम से भी बड़ी रकम कंपनी में जमा कराई गई। आरोप है कि कुल मिलाकर लगभग 35 लाख 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.