देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन निवेश के नाम पर दून के युवक से साइबर ठगों ने 3.90 लाख रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गजेंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर दी कि 04 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपना नाम विवेक बताया। उसने कहा कि वो व्हाट्सएप पर ही निवेश कर घर बैठे 100 फीसदी प्रोफिट कमा सकते हैं। झांसे में आकर गजेंद्र ने 50 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में डाल दिए। 10 नवंबर को उन्हें दोबारा से रुपये डालने को कहा, उन्होंने इस बार 52 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस तरीके से उनसे अलग-अलग तिथियों में कुल 3.90 लाख रुपये विभिन्न खातों में लिए गए। बाद में जब उन्होंने प्रोफिट के रुपये मांगना चाहा तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया...