सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 3.28 लाख ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी महाल निवासी राज तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 31 जनवरी को इंटरनेट के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनके टेलीग्राम ऐप पर फिनिक्स फिनसेट लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़ा संदेश मिला, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 328500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पैसा वापस नहीं मिला तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति/गिरोह ने फर्जी तरीके से निवेश कराकर रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत प...