संभल, मार्च 17 -- डीआईजी मुनिराज जी ने जनपद के दो दिवसीय दौरे के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था की तस्वीर काफी सकारात्मक रही है। जहां थानों की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, वहीं पूरे जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण भी सही तरीके से किया जा रहा है। जनपद में अपराध की स्थिति नियंत्रण में है और सालभर के आंकड़ों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है। डीआईजी ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की, कहा कि थानों में रजिस्टरों का रखरखाव बेहद बेहतर पाया गया। लगभग 98 फीसदी रिकॉर्ड सही और व्यवस्थित मिला, जबकि डीसीआरवी और रीडर शाखा में रिकॉर्ड 100 प्रतिशत सटीक पाया गया। विशेष जांच शाखा, डीसीआरवी और थाना परिसरों की साफ-सफाई भी सराहनीय रही। जनसुनवाई व्यवस्था क...