आगरा, मार्च 29 -- जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, साइबर सुरक्षा उपायों, महिला हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम डिजिटल सुरक्षा कार्यशालाएं, सोशल मीडिया प्रचार, हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने, सुरक्षा ऐप आदि की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि अपने बैंक डिटेल्स या ओटीपी किसी से साझा न करें। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। सार्वजनिक वाई-फाई पर संवेदनशील जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा टिप्स का पालन करें। मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.