मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दाखिल खारिज के ऑनलाइन आवेदनों के निपटारे में कोताही करने वाले राजस्व अधिकारियों पर अब अर्थदंड लगेगा। इसको लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सभी राजस्व अधिकारियों को बैठक के दौरान सोमवार को यह चेतावनी दी। कहा कि एक सप्ताह के भीतर लंबित सभी आवेदनों का निपटारा होना चाहिए। डीएम किसान निबंधन, राजस्व एवं भू सुधार, टीकाकरण और एईएस से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। यह भी पढ़ें- भूमि बैंक बनाने में कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्रीसमीक्षा बैठक में जानकारी समीक्षा के क्रम में डीएम को बताया गया कि पीएम किसान सम्मान योजना से लाभान्वित 143431 किसानों सहित कुल 288084 किसानों का निबंधन हो चुका है। जबकि, दाखिल-खारिज के 8781 ऑनलाइन आवेदनों का निष्पादन हो चकुा है। इसके अलावा परिमार्जन प्लस से जु...