भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के विद्यार्थियो की जेब ऑनलाइन दस्तावेज आवेदन करने में कट जा रही है। दरअसल, कई ऐसे मामले आए हैं, जिसमें लोकभवन द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जब विद्यार्थी ऑनलाइन चालान कटा रहे हैं तो पैसा तो कट जाता है, लेकिन उसकी रिसीविंग नहीं मिल रही है, यही वजह है कि विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्यार्थी इस समस्या को लेकर विवि भी पहुंचे, लेकिन उन्हें कहा गया कि यह विवि स्तर का मामला नहीं है। इस कारण उन्हें दोबारा से चालान कटाकर जमा करना होगा।इस मामले को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत व विवि अध्यक्ष सत्यम वर्मा ने कहा कि हर दिन ऐसे मामले आ रहे हैं। वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से जब डिग्री, प्रोविजनल, माइग्रेशन के लिए चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.