जहानाबाद, अप्रैल 26 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। दवा व्यवसाय में कथित भ्रष्ट कॉरपोरेट घरानों की बढ़ती सीधी दखल व नकली दवाओं के व्यवसाय के खिलाफ बीसीडीए जहानाबाद जिला के चेयरपर्सन सह संगठन सचिव नीरज कुमार ने आगामी 20 मई को जिले के सभी दवा दुकानों के बंद रखने का एलान किया है। उन्होने बताया कि इस आशय का एलान उन्होने अखिल भारतीय दवा व्यवसाई संघ के निर्णय के आलोक में किया है। जिला संगठन इकाई के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि देश भर में दवा व्यवसाय को बर्बाद करने का पर्दे के पीछे बड़ा खेल खेला जा रहा है। लेकिन उनका सबसे बड़ा संगठन एआईओसीडी अपने सदस्यों व आम लोगों के हितों के प्रति बेहद सतर्क है। यह भी पढ़ें- बीज, उर्वरक-कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं का बंद सोमवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि दरअसल कारपोरेट धंधेबाज ऑनलाइन व्यवसाय के नाम पर दवा बाजार में ...